डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य के करीब 1475 वार्ड रिक्त रह गए थे। सदस्यों का कोरम पूरा न होने के कारण करीब 103 ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की शपथ नहीं हो पायी है। जनपद में 498 ग्राम पंचायतों में से 395 ग्राम पंचायतों में ही नव निर्वाचित ग्राम प्रधान शपथ ले पाए है।
जनपद में शनिवार को दो प्रधान, 83 ग्राम पंचायत सदस्य और एक बीडीसी पद पर चुनाव होगा। प्रधान पद पर बरला और कुटबी गांव में चुनाव होगा। वहीं बीडीसी के लिए मोरना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोपा के वार्ड 36 पर होगा। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के लिए बुढाना और बघरा ब्लाक में चुनाव नहीं होगा।
पुरकाजी में 1, सदर में 20, चरथावल में 3, खतौली में 4, मोरना में 17, शाहपुर में 27 और जानसठ क्षेत्र में 11 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव होगा। शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा और शाम तक छह बजे तक मतदान कराया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।