मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान तीन अवैध पदार्थ तस्करों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पकडे गए तस्करों के खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाहपुर थानाध्यक्ष आनंद देव के नेतृत्व में कसेरवा रजवाहा पुलिया के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 162 ग्राम हेरोईन बरामद की गई ,जिसकी कीमत लाखों की बताई गई है।

शाहपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवको के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार तस्करों की पहचान सत्तार पुत्र महमूद निवासी ग्राम कुकड़ा नई मंडी , आकाश पुत्र संजीव निवासी बीबीपुर थाना नई मंडी व वाहिल पुत्र अब्दुल करीम निवासी गांव कसेरवा थाना शाहपुर के रूप में हुई।