मुज़फ्फरनगर। गन्ना विकास समिति बुढ़ाना की नई कार्यकारिणी के चुनाव में सामान्य निकाय के 147 सदस्य निर्विरोध व निर्वाचित हो गए हैं। संचालक पद हेतु अब जोड़-घटा आरंभ हो गई है। तीन गांव से एक-एक नामांकन पत्र आने के कारण वे निर्विरोध निर्वाचित हो गए। तीन गांवों में सदस्य के तीन पद खाली रह गए।
गन्ना विकास समिति बुढ़ाना में सामान्य निकाय के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है। चुनाव व्यवस्थापक संजय कुमार सिंह ने बताया कि कुल 152 सदस्य चुने जाने थे। क्षेत्र के गांव खानपुर, कपूरगढ़ व सियाजुड्डी से केवल एक-एक नामांकन पत्र आया। तीनों गांवों में तीन स्थान रिक्त रह गए है। प्रत्येक गांव से दो-दो सदस्यों का चुनाव होना था।
समिति के सामान्य निकाय के निर्वाचित सदस्य अब संचालक का चुनाव करेंगे। संचालक के चुनाव हेतु जोड़-घटा आरंभ हो गई है। भावी प्रत्याशी अपने-अपने राजनैतिक आकाओं की शरण में है। प्रत्यक्ष रूप से अभी तक किसी भी प्रत्याशी का नाम सामने नही आया है। चुनाव व्यवस्थापक संजय कुमार ने बताया कि 7 अक्टूबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन होगा। सभापति पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी की दावेदारी को प्रबल माना जा रहा है।