मुजफ्फरनगर। शहर की ब्रह्मपुरी में मुख्य सड़क के आसपास रहने वाले लोगों व राहगीरों को आने जाने में अब कोई परेशानी नहीं होगी। पानी निकासी की भी समस्या दूर हो जाएगी। इसके लिए नगर पालिका ने सड़क व नाली निर्माण कार्य शुरु कराया है।

ब्रह्मपुरी की मुख्य सड़क पिछले काफी से टूटी हुई थी। इस मार्ग से आने जाने में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था क्योंकि सड़क में गहरे गड्ढे बने थे। नाली भी टूटी हुई थी, उसमें भी रात में आए दिन कोई न कोई पैदल व साइकिल सवार राहगीर गिरकर घायल होता रहता था।

बारिश के दौरान तो सुबह के समय स्कूल जाने वाले छात्रों से लदी ई रिक्शा भी कई बार गिरी थी। नाली का भी इतना बुरा हाल था कि पानी निकासी सही तरह से नहीं हो पाती थी। क्षेत्रवासियों ने कई बार सड़क व नाली बनवाने की मांग की थी। अब क्षेत्रीय वार्ड 26 सभासद के प्रयास के बाद नगर पालिका ने यहां निर्माण कार्य शुरू कराया है।

ब्रह्मपुरी में जिस सड़क का निर्माण शुरू हुआ है, इस सड़क पर मुख्य रूप से क्षेत्र की रैदासपुरी, ब्रह्मपुरी, मल्लूपुरा, घास मंडी व गंगा रामपुरा आने जाने वाले लोगों को आवागमन होता है। यहां से दिन व रात में सैकड़ों क्षेत्रवासी व अन्य काॅलोनियों के लोग गुजरते हैं, जो सड़क टूटी होने के कारण परेशान थे।

क्षेत्र में विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। यह सड़क व नाली लोगों की परेशानी का सबब बनी थी। नौ लाख की लागत से सड़क व नाली का निर्माण नगर पालिका ने उनके प्रस्ताव पर शुरू कराया है – देवेश कौशिक, सभासद वार्ड 26