बंगलूरू। सेमीफाइनल की होड़ में बनी पाकिस्तान और अफगानिस्तान को अब इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका पर बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। इसके बाद ही वे न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ सकेंगे। वहीं हार के साथ श्रीलंका का शीर्ष आठ में बने रहना मुश्किल हो गया है। जिससे उसकी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने की उम्मीदें धुंधला गई हैं।
न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 26.4 ओवर (160 गेंद) शेष रहते 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को मजबूत कर लिया है। मैन ऑफ द मैच ट्रेंट बोल्ट (3/37) और मिचेल सेंटनर (2/22) की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंका 46.4 ओवर में 171 रन पर सिमट गई।
इसके बाद न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉन्वे (45) और रचिन रवींद्र (42) के बीच 74 गेंद में 86 रन की ओपनिंग साझेदारी की बदौलत 172 का लक्ष्य 23.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
सेमीफाइनल की होड़ में बनी पाकिस्तान और अफगानिस्तान को अब इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका पर बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। इसके बाद ही वे न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ सकेंगे। वहीं हार के साथ श्रीलंका का शीर्ष आठ में बने रहना मुश्किल हो गया है। जिससे उसकी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने की उम्मीदें धुंधला गई हैं।
172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र ने न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने 6.3 ओवर में 50 रन जोड़ लिए। 10 ओवर में दोनों ने 73 रन की साझेदारी कर डाली। कॉन्वे 42 गेंद में नौ चौकों की मदद से 45 रन बनाकर चमीरा का शिकार बनें।
तुरंत बाद ही रवींद्र भी तीक्ष्णा की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 34 गेंद में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। तीक्ष्णा का वनडे में यह 50वां विकेट रहा। 15 ओवर में न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 103 रन बना लिए। विलियम्सन (14) के आउट होने पर न्यूजीलैंड को 31.4 ओवर में 41 रन बनाने थे। डेरिल मिचेल 43 रन पर आउट हुए।