मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा का दायित्व बोध कार्यक्रम आज सोमवार को गुप्ता रिसोर्ट में संपन्न हुआ। 2022-2023 के शाखा अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सचिव पंकज बंसल, कोषाध्यक्ष विवेक मित्तल, महिला संयोजिका श्रीमती अंजू मित्तल को प्रांतीय महासचिव डॉ आर के सिंह ने पद की शपथ दिलवाई।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री अनुराग दुबलिश, प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा नवीन सिंघल, प्रांतीय वित्त सचिव अशोक गुप्ता, प्रांतीय महिला संयोजिका श्रीमती नीलम शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम चेयरमैन डॉ प्रवेश कुमार, सुमितरोहल, आशीष अग्रवाल, डॉ विनोद वर्मा एवं कार्यक्रम संयोजक संदीप जैन द्वारा कुशल संचालन एवं सुंदर व्यवस्था की गई। शाखा द्वारा सात नए सदस्यों को संकल्प शपथ अतिन संगल द्वारा दिलवाई गई।

पूर्व अध्यक्ष विनोद संगल जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। पूर्व सचिव अनिलप्रकाश बंसल द्वारा2021-2022 की विस्तृत सेवा कार्य रिपोर्ट पढ़ी गई। सभी सदस्यों को 2021-2022 के वैवाहिक वर्षगांठ के उपहार दिए गए। नए शाखा अध्यक्ष द्वारा आगामी 2022-2023 के वार्षिक सेवा कार्य की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में लगभग 120 व्यक्तियों की उपस्थिति रही। प्रथम सेवा कार्य के तहत मार्ग दर्शक नवीन सिंघल की प्ररेणा से कौशल कृष्ण, राजेंद्र सिंघल, डॉ विनोद वर्मा, विवेक मित्तल, पंकज बंसल, अमर माहेश्वरी, सुमित रोहल, डॉ प्रवेश कुमार द्वारा तीन सिलाई मशीन जरूरतमंद लड़कियों को दी गई। सभी सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा।