तेंदुए की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी, जिससे किसानों व ग्रामीणों में दहशत हो गई। किसानों ने अकेले जंगल में जाना बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव अथांई के जंगल में तेंदुए के दिखाई देने का एक वीडियो बीते शुक्रवार की शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तेंदुआ एक पेड़ पर चढ़ रहा है तथा किसानों को आता देखकर पेड़ से कूदकर गन्ने के खेत में घुस गया। ग्रामीणों में तेंदुए के नाम से दहशत है। ग्राम प्रधान रविंद्र उर्फ छोटा ने बताया कि उनके गांव के कुछ किसानों को जंगल में तेंदुआ दिखाई दिया है, जिससे किसान दहशत में हैं और किसान जंगल जाने से घबरा रहे हैं। किसान इकट्ठे होकर खेतों में काम कर रहे हैं।

किसानों ने उच्चाधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल है। उधर, वन क्षेत्राधिकारी सिंहराज सिंह पुंडीर का कहना है कि यह जंगल हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र की सीमाओं से लगभग सटा हुआ है।