
पानीपत। पानीपत में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहाँ एक घर में सिलेंडर फटने से पति पत्नी सहित चार बच्चे जिन्दा जल गए। लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकरी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पानीपत के गांव बिचपड़ी में गुरुवार गली नंबर चार में एक घर में सिलिंडर फट गया। जिससे घर में भयंकर आग लग गई। उस वक्त घर के भीतर पति-पत्नी अपने चार बच्चों – 2 लड़कियों और 2 लड़के के साथ मौजूद थे। सिलिंडर फटने से पति पत्नी सहित चारो बच्चे जिन्दा जल गए। धमाके की आवाज सुनकर घटना स्थल पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी जानकरी पुलिस को दी। घटना की जानकरी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।
मृतकों की पहचान अब्दुल करीम (50), उसकी पत्नी अफरोजा (46), बड़ी बेटी इशरत खातुन (17), रेशमा(16), अब्दुल शकूर (10) और अफान (7) के रूप में हुई है। सभी मृतक उत्तर दिनाजपुर वेस्ट बंगाल के मूल निवासी थे
धमाकेदार ख़बरें
