मुजफ्फरनगर। यात्रियों की सुविधा के लिए सहारनपुर से वाया मुजफ्फरनगर होते हुए दिल्ली जाने वाली ट्रेन में नई बोगियां जोड़ी गई है। नई बोगियां लगने से यात्रियों को नई सुविधा मिली है। इस ट्रेन में अब यह भी पहले ही कंप्यूटर के माध्यम से पता चल सकेगा कि आने वाला स्टेशन कौन सा है।

सहारनपुर से सुबह के समय दो पैसेंजर ट्रेन मुजफ्फरनगर से होकर दिल्ली के लिए रवाना जाती है। यह दोनों की ट्रेन पिछले काफी समय से चल रही है। दोनों ट्रेनों में एकाध बोगी में ही शौचालय की सुविधा थी। अन्य बोगियों में सुविधा न होने के कारण खासकर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सीटें भी टूटी व उनकी लेदर भी फट गई थी। खिड़कियों के शीशे भी टूट गए थे। सर्दी के मौसम में खिड़की टूटी हालत में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत का कहना है कि लगभग तीन माह पहले खतौली में एक ट्रेन में तकनीकी परेशानी आई थी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई थी। ड्यूटी पर जाने वाले लोग ड्यूटी से वंचित रह गए थे। इस बारे में उन्होंने रेल मंत्रालय में शिकायत की थी। शिकायत पर ही मंत्रालय ने यह कदम उठाया है।