मुजफ्फरनगर। कस्बे के जाने पहचाने स्क्रैप व्यापारी कुलदीप नामदेव का बीमारी के चलते निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर सैकड़ों लोगों ने शोक प्रकट किया। वही स्क्रैप व्यापारी कुलदीप नामदेव समेत डेढ़ वर्षो के अंदर उनके अन्य दो भाइयों का भी हादसों में निधन हो गया था। डेढ़ वर्ष में एक ही परिवार के तीन जिम्मेदार व्यक्तियों का निधन होना काफी दुख भरा है। दोपहर के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। सपा के पूर्व जिलाध्क्ष श्याम लाल सैनी, अनिल सैनी, प्रदीप कुमार, मुन्ना नामदेव, नीरज गर्ग, संजय आदि सैकड़ों लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक प्रकट किया