नारनौल (हरियाणा)। अवैध कब्जे के संबंध में लोगों ने अनूठा तरीका इजाद कर लिया है। यहां लोगों ने नगर परिषद की जमीन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मंदिर बना लिया और पूजा भी करने लगे। हालांकि शुक्रवार शाम को नगर परिषद ने मंदिर को हटा दिया। मामला कुछ यूं है। करीब 15 दिन पहले नगर परिषद की अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई में 50 से ज्यादा परिवारों को बेघर होना पड़ा था। 

परेशान लोगों ने जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगाई। ये लोग पक्के मकान चाह रहे थे। कोई रास्ता निकलता न देख इन लोगों ने नगर परिषद की जमीन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ही मंदिर बना दिया। जिसके बाद जानकारी मिलने पर नगर परिषद ने यह कदम उठाया।