मुज़फ्फरनगर। जनपद में आज कुछ शिकारियों द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार किया गया गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने तहरीर देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना सिखेड़ा क्षेत्र के फहीमपुर गांव में आज राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकारियों ने शिकार कर दिया। ग्रामीणों ने शिकारियों को मोर को पकड़ते हुए देख लिया। ग्रामीणों को अपनी और आता देख शिकारी मौके से फरार हो गए। लेकिन भागते हुए शिकारी हुए कैमरे कैद हो गए। वहीं राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और शिकारी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस गाड़ी से शिकारी फरार हुए है वो कैमरे में कैद हो गई है। जिसके बाद ग्रामीणों ने तहरीर देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। वहीं एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मोर की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है साथ ही वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की छानबीन चल रही है। उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव हत्या मे मुकदमा दर्ज किया गया।