मेरठ के दौराला थानाक्षेत्र के मछरी गांव में सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इसमें ग्राम प्रधान के बेटा पिस्टल और हथियारों के साथ रील बना रहा है। वहीं वीडियो के मामले में पुलिस अनभिज्ञता जता रही है।
जानकारी के अनुसार मछरी गांव के प्रधान और राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह में बेटे की हथियारों के साथ वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। प्रधान का बेटा भाजपा का झंडा लगा गाड़ी में पिस्टल के साथ इंस्टाग्राम पर रील बनाता दिखाई दे रहा है।
यह वीडियो एनएच-58 हाईवे की है। इसके अलावा आशुतोष उर्फ लकी 315 बोर की बंदूक के साथ भी नजर आ रहा है, जिसे मोडिफाई किया गया है। कानून के जानकारों की मानें तो हथियार को मोडिफाई करना गैर कानूनी है।
अलग कई वीडियो और फोटो लकी ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किए हैं। सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। हालांकि, पुलिस को अब तक इसकी कोई जानकारी नहीं है।
कुछ माह पहले भी जमीन के विवाद के दौरान दौराला पुलिस ने प्रधान के पास से भी दौराला निवासी एक व्यक्ति का लाइसेंसी पिस्टल बरामद किया था, जिसके लाइसेंस को निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेज दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आशुतोष उर्फ लकी का 151 में चालान किया था।