नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे। दोनों की ये शादी काफी चर्चा में रही। रणबीर और आलिया की शादी और उनसे जुड़ी रस्मों की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। परिवार के लोगों ने भी फंक्शन की कई तस्वीरें सोशल प्लेटफॉर्म पर साझा किए। अब उनके चाहने वालों को इंतजार है तो बस दोनों के हनीमून का। हर कोई जानने चाहता है कि ये न्यूलीवेड कपल आखिर अपना हनीमून कहा सेलिब्रेट करेगा। खैर शादी के बाद अब दोनों स्टार्स अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए हैं। शादी के बाद मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर के साथ पूरी कपूर फैमिली ने आलिया का स्वागत​ किया। वहीं अब रिद्धिमा की बेटी समारा साहनी ने अपनी मामी आलिया का स्वागत बेहद ही खास अंदाज में किया है। समारा ने अलिया के लिए एक प्यारा सा वेलकम नोट लिखा है।

रिद्धिमा कपूर साहनी की बेटी समारा साहनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मामा रणबीर कपूर और मामी आलिया भट्ट की शादी की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ ही समारा ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। इस नोट में समारा लिखती हैं, ‘परिवार में आपका स्वागत है आलिया मामी, आई लव यू सो मच।’ इस नोट के साथ ही समारा ने हॉर्ट इमोजी भी शेयर की है। समारा के पोस्ट पर नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर ने अपना रिएक्शन दिया है। वहीं फैंस भी इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। नीतू कपूर ने इस पर कमेंट करते हुए कहा, ‘Awww यह बहुत प्यारा है।’ वहीं रिद्धिमा ने कमेंट सेक्शन में हार्ट का इमोजी बनाया है।

आपको बता दें कि समारा ने पिछले साल मई 2021 में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। समारा का ये पेज उनकी मां रिद्धिमा कपूर मैनेज करती हैं। हलांकि इस एकाउंट पर ज्यादा पोस्ट नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद इंस्टाग्राम पर उनकी काफी पॉपुलर हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। समारा ने रणबीर और आलिया की शादी की एक तस्वीर शेयर की है। दूसरी तस्वीर संगीत सेरेमनी की है जिसमें परिवार के दूसरे सदस्य भी हैं।