मुजफ्फरनगर। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिले में कईं गोदामों पर छापा मारा। इस दौरान दो गोदामों में वेस्ट प्लास्टिक व पॉलीथीन का भंडारण पाए जाने के बाद तीन लोगां के खिलाफ मुकदमा कायम कराया गया है।

शासन ने पराली व वेस्ट पॉलिथीन व प्लास्टिक जलाने पर रोक लगाते हुए कार्रवाई के आदेश दिए है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिले में अभियान शुरू किया है। एक सूचना के आधार पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी दिवाकर देव गहलौत ने अपनी टीम के साथ गांव बिलासपुर के पास उस्मान व मुजाहिद निवासी धंधेड़ा के गोदाम के साथ-साथ बिलासपुर निवासी तरुण के गोदाम पर छापा मारा। दोनों स्थानों पर वेस्ट पॉलिथीन व प्लास्टिक का अवैध भंडारण किया हुआ था।

इस वेस्ट माल को ईंधन के रूप में जलाए जाने के लिए सप्लाई किया जाता था। इससे क्षेत्र में बीमारियां फैलने की संभावना बन रही थी। दोनों गोदामों को सीज किया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी ने नई मंडी कोतवाली में तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।