त्तर प्रदेश के मैनपुरी में पात्र होने के बाद भी शहर के लोगों को नया राशन कार्ड जारी नहीं किया जा रहा है। कार्ड के बिना वह सरकारी राशन पाने के हकदार नहीं हैं। शासन स्तर से शहर के लिए निर्धारित राशन कार्ड का कोटा पूरा हो चुका है। इससे नए राशन कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। पात्र राशन कार्ड बनवाने के लिए परेशान हैं। वह आपूर्ति विभाग के कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। नए राशन के 500 से ज्यादा आवेदन लंबित हैं।
शहरी क्षेत्र में वर्तमान में 21,806 परिवारों को आपूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्ड जारी किया गया है। इसमें से 19,428 परिवारों के पास पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड तो 2,406 परिवारों के पास अंत्योदय राशन कार्ड है। शहर के लिए शासन स्तर से इतना ही कोटा निर्धारित है। जबकि, राशन कार्ड के लिए निर्धारित पात्रता को पूरा करने वाले परिवारों की संख्या अधिक है। उनकी ओर से राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रयास भी किए जा रहे हैं।