मुजफ्फरनगर। जनपद की जानसठ नगर पंचायत में भी चुनाव के रुझान सामने आने शुरू हो गए हैं। दो चक्र की गिनती के बाद राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी 2240 वोट लेकर सबसे आगे चल रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जानसठ नगर पंचायत में दो चक्र की गिनती के बाद राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी आबिद हुसैन 2240 मत लेकर सबसे आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रवेंद्र कुमार को 1432 मत मिले हैं। बसपा प्रत्याशी शाहनजर को 448 वोट मिले हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे रजनीश कुमार को 674 मत हासिल हुए हैं।