मुजफ्फरनगर। जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। जिले में चार सीटों पर मतगणनां के रुझान सामने आए है एक विधानसभा सीट पर आरएलडी जबकि तीन सीटों पर भाजपा भाजपा आगे चल रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद की बुढाना विधानसभा सीट पर मतगणना में उठापठक शुरु हो गए है। शुरुआती दौर में आगे चल रहे भाजपा के उमेश मलिक अब रालोद के राजपाल बालियान से पिछड गए हैं। बुढाना में अब भाजपा के उमेश मलिक 8558 मत लेकर पीछे चल रहे हैं, जबकि गठबंधन से रालोद प्रत्याशी राजपाल बालियान 15282 मत लेकर पीछे चल रहे हैं। बसपा प्रत्याशी को सिर्फ 937 मत मिले हैं।
मुजफ्फरनगर शहर सीट पर भाजपा के कपिल देव अग्रवाल बढत लेकर चल रहे र्हैं। कपिल देव अग्रवाल को अब तक , रालोद प्रत्याशी सौरभ स्वरूप बंटी को तथा बसपा के पुष्पांकर पाल को मत मिले हैं।
चरथावल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की सपना कश्यप आगे हैं। यहां सपा के पंकज कुमार मलिक को अब तक 3794, कांग्रेस की यासमीन राव को 97, भाजपा की सपना कश्यप को 16163, बसपा के सलमान सईद को 2911 मत मिले हैं।
मीरापुर विधानसभा सीट पर भी भाजपा आगे है। यहां गठबंधन से रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान को अब तक 9319, कांग्रेस के जमील अहमद को 102, भाजपा के प्रशान्त चौधरी को 10333 तथा बसपा के मौ0 सालिम बहुजन समाज पार्टी 3657 मत मिले हैं।