मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने नगर निकाय चुनाव समन्वय समिति की दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव में पार्टी को मजबूती से चुनाव लड़ने और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन का समन्वय बनाने पर चर्चा हुई।

बैठक में चर्चा के मुख्य बिंदुओं में आजाद समाज पार्टी के साथ भी समन्वय बनाना, जातीय समीकरण, किन-किन नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद व नगर निगम में पार्टी को चुनाव लड़ना है और कौन-कौन सी नगर निकाय गठबंधन के साथियों को जानी है, पर चर्चा हुई। संगठन में जिला अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों से अनिवार्य रूप से प्रत्येक नगर निकाय पर चर्चा करनी है। विधायकों से समन्वय समिति उनके संबंधित क्षेत्र की नगर निकायों में सुझाव अवश्य लेगी। समन्वय समिति की बैठक में पूर्व विधायक राव वारिस, डॉ नीरज चौधरी बिजनौर, मुंशीराम पाल पूर्व सांसद, राजपाल सैनी पूर्व सांसद, बाबू लाल मथुरा, मनोज चौधरी गुर्जर पूर्व विधायक उपस्थित रहे।