मुजफ्फरनगर। सपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा के साढे चार साल के कार्यकाल में प्रदेश में हर वर्ग परेशान है। भाजपा के इस कुशासन से केवल सपा ही जनता को बेहतर विकल्प लग रही है। जनता 2022 में इस सरकार को उखाड़ने का मन बना चुकी है। उन्होंने बताया कि पार्टी की अधिवक्ता सभा में तरूण सौदाई एडवोकेट को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।
मंगलवार को महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एड ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की संस्तुति पर अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप यादव द्वारा तरुण सोदाई एड. को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि आज कार्यालय पर आयोजित सभा में तरूण का स्वागत किया गया। जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी और संचालन महानगर महामंत्री सपा शलभ गुप्ता एड ने किया।
इस सभा में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड और विशिष्ट अतिथि गौरव स्वरूप और राजपाल सैनी रहे। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड और महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी एक बढ़ा विकल्प बन कर प्रदेश में उभर रही है। समाजवादी पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है, उसी कड़ी में अधिवक्ता सभा भी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है अधिवक्ता समाज के महत्वपूर्ण अंग होते हैं, उनका समाजवादी पार्टी से जुड़ना ये दर्शा रहा है कि 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी को सरकार बनने जा रही है।
जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा रविन्द्र कुमार और पूर्व जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा अमित गुप्ता एड ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष तरुण सोदई एड को बधाई दी और मजबूत कार्यकारणी बनाने और सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर चलने का निर्देश दिए। नव नियुक्त अध्यक्ष तरुण सौदाई एड ने सभी का आभार प्रकट किया। अलीम सिद्दीकी द्वारा आज शशांक त्यागी की महानगर कमेटी में उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस दौरान जनार्दन विश्वकर्मा, मुकेश वशिष्ठ, महक सिंह, अमित शीन, उमर खान, फराज अंसारी, मुकुल त्यागी, रचित गोयल, विजय बाटा, नीश, रईस मलिक, संदीप एड., रवि एड., सतेन्द्र त्यागी एड आदि मौजूद रहे।