मुजफ्फरनगर। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में नरक चतुर्दशी, दीपावली, गौवर्धन पूजा, भैयादूज व गुरूनानक जयन्ती, कार्तिक पूर्णिमा, गुरू तेग बहादुर शहीद दिवस आदि अन्य त्यौहार, पर्व मनाये जाने प्रस्तावित है व विभिन्न विद्यालयों, विश्व विद्यालयों एवं संस्थाओं की प्रतियोगी, सामान्य तथा तकनीकी, गैर तकनीकी परीक्षाएं आयोजित की जानी है। साथ ही विभिन्न राजनैतिक/सामाजिक संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन के दृष्टिगत अवांछनीय तत्वों द्वारा कानून एवं शान्ति व्यवस्था के विपरीत कार्य करते हुए जनपद की शान्ति एवं कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाला जा सकता है और सार्वजनिक उपक्त्रमों एवं औद्योगिक संस्थानों को क्षति पहुँचायी जा सकती है। चूॅकि यह जनपद एक अति संवेदनशील जनपद है। इस परिप्रेक्ष्य में सम्पूर्ण जनपद के 21 थाना क्षेत्रों, जिसमें महिला थाना भी सम्मिलित है। वर्तमान परिवेश में शान्ति एवं कानून व्यवस्था/लोक पर शान्ति बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद में धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत प्रतिबन्धात्मक आदेश निर्गत किये जाते हैं।