बागपत। मुस्लिम युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर सातवीं की छात्रा से तीन महीने तक दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। उनको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। घटना से हिंदू संगठनों में रोष है।
कोतवाली क्षेत्र की 15 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को बताया कि तीन महीने पहले मुस्लिम युवक अफसार ने खुद को अमन बताकर उसको प्रेम जाल में फंसा लिया। छात्रा ने आरोप लगाया कि अफसार ने अपने साथी नितिन के किराए के कमरे पर करीब तीन महीने तक दुष्कर्म किया। बाद में उसको अमन के अफसार होने का पता चला। इस पर आपत्ति करने पर अफसार उसको परेशान करने लगा। स्कूल आते-जाते समय उसका पीछा करता था। जान से मारने की धमकी भी दी। परेशान होकर स्वजन को घटना की जानकारी दी।
कोतवाली एसएसआइ मधुर श्याम का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपित अफसार निवासी मुहल्ला देशराज, पुराना कस्बा बागपत व नितिन कुमार निवासी ग्राम सिसाना को शनिवार सुबह करीब 11 बजे राष्ट्र वंदना चौक से गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित छात्रा का अभी महिला पुलिसकर्मी ने बयान दर्ज कर लिया है, अदालत में भी उसके शीघ्र बयान दर्ज होंगे। आरोपितों को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।