मंगलवार को ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ गया। न्यूनतम तापमान में करीब आधा डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। और यह 2.8 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। दिन में सूर्यदेव कुछ देर के लिए दिखे लेकिन धूप में गर्माहट नही थी। बर्फीली हवा चलने से ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ गया है।

जिले में मंगलवार को ठंड का जबर्दस्त प्रकोप रहा। हालांकि दिन में कुछ हल्की धूप निकलने से थोडी राहत मिली है लेकिन जिले का न्यूनतम तापमान लगातार चौथे दिन गिरकर 2.8 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। सोमवार को यह 3.2 डिग्री सेल्सियस और रविवार को यह 5.8 रिकार्ड किया गया था। पिछले पांच दिलों से लगातार ठंड का प्रकोप बना हुआ है। मकर संक्रांति के बाद पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के मुजफ्फरनगर समेत मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चलने और मौसम में ठंडक बढ़ने से लोग परेशान हैं। बर्फीली हवाएं चलने से मंगलवार को दिनभर लोग ठंड से ठिठुरते रहे। दोपहर के समय कुछ देर के लिए धूप जरूर निकली लेकिन इसमें गर्माहट नही होने से लोगों को राहत नही मिली। अभी कोहरे का प्रकोप भी बना हुआ है।