मुजफ्फरनगर. शहर के शिव चौक पर सोमवार रात 12:00 बजे त्रयोदशी का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। रुड़की रोड और भगत सिंह रोड पर कांवड़िए और स्थानीय श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शाम के समय से ही कांवड़ियों ने शिव चौक के आसपास डेरा जमाना शुरू कर दिया था।

सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार और एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय मौके पर पहुंचे हैं। देर रात तक शिव चौक पर पूजन चल रहा है। उधर, डाक कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है।

मुजफ्फरनगर में शिवचौक पर उमडा शिवभक्तों का सैलाब, एसएसपी ने भी चढाया जल #Muzaffarnagar #KanwarYatra pic.twitter.com/TLE7DszL3K
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) July 26, 2022

श्रद्धालुओं ने शिवालयों में किया जलाभिषेक
श्रावण माह के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया गया। सुुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें मंदिरों में लगनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने बाबा की पूजा-अर्चना की। शहर के शिव चौक, संभलहेड़ा के पंचमुखी मंदिर, सांझक गांव के शिव मंदिर, हड़ौली गांव स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

भगवान शिव का जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने मन्नत मांगी। शहर के कूकड़ा मंडी स्थित महादेव मंदिर में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान कई मंदिरों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रहा। मोरना के सिद्ध पीठ प्राचीन जुडे़श्वर महादेव मंदिर ककराला पर सोमवार की सुबह ही छछरौली, मोरना, मिल कॉलोनी, ककराला, भेड़ाहेड़ी आदि गांवों से आए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।

बता दें कि श्रद्धालुओं ने बेल पत्र, फल, फूल, दीप, धूप आदि से भगवान की पूजा अर्चना की। शिव धाम में पंडित ध्रुव दत्त शास्त्री ने बेल पत्र, भांग, धतूरा, दूध, दही, शहद से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया। जानसठ में भी श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। जलाभिषेक करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कस्बे के प्राचीन सिद्धपीठ श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का श्रद्धालुओं द्वारा गंगाजल, दूध, फल व बेलपत्र चढ़ाकर जलाभिषेक किया।