मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 60 घंटे का लॉकडाउन चल रहा है, उसी के मद्देनजर आज रविवार को भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई दिया। मुजफ्फरनगर की जनता लॉकडाउन का इतना ज्यादा पालन कर रही है कि मुख्य चौराहे या अन्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई दिया। पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से अलर्ट रहा सभी मुख्य चौराहों पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग अभियान भी जारी रहा।
पुलिस ने आने जाने वालों से पूछताछ की जो भी आवश्यक कार्य से जा रहा था उसको जाने दिया गया अन्यथा जो अनावश्यक रूप से घूमता मिला उसको सख्त हिदायत दी। मुजफ्फरनगर की जनता इतना ज्यादा सड़कों पर नहीं है, लोगों के मन में खुद से ही एक इस तरह का भय उत्पन्न हो गया है कि लॉकडाउन में कोई भी अनावश्यक रूप से बाहर निकलने का प्रयास नहीं करता जिसको जरूरी कार्य होता है केवल वही सड़कों पर नजर आता है, कहीं पर कोई व्यक्ति नजर आता है तो पूछे जाने पर उसको आवश्यक कार्य से ही जाना होता है। अनावश्यक रूप से बहुत कम जनता सड़कों पर घूम रहे हैं।
मुजफ्फरनगर की बात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव एवं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे सभी मुख्य चौराहों का निरीक्षण एवं जगह जगह सैनिटाइजर अभियान भी जारी किया हुआ है। कल की भांति आज भी लगातार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के आदेश अनुसार जनपद में पुलिस द्वारा सभी मुख्य चौराहों का निरीक्षण किया जा रहा है और सभी सड़कों पर पुलिस राउंडअप भी कर रही है। सभी थानों में एवं मुख्य स्थलों पर एवं बंद दुकानों के बाहर सड़कों पर सभी जगह सैनिटाइजर का कार्य भी लगातार जारी है।
मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के आदेश अनुसार आवश्यक चीजों की दुकानों जैसे मेडिकल स्टोर, फल, दूध, सब्जी की दुकानें खोलने में छूट दी गई है, उसी तरह कुछ दुकानें खुली हुई भी है, आवश्यक कार्य हेतु सभी घरों से निकलकर अपना आवश्यक सामान ही खरीद रहे हैं। देखा जाए तो एक तरीके से पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है और सभी बाजार दुकाने सभी बंद है। मुजफ्फरनगर की जनता खुद से ही लॉक डाउन का पालन पूरी तरह कर रही है।