मुजफ्फरनगर। जनपद में सभी छह सीटों पर मतगणना अंतिम चरण में हैं। जिले में 4 सीटों पर रालोद तथा 2 सीटों पर भाजपा के जीतने की सूचनाएं मिल रही हैं, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद की सभी छह विधानसभा सीटों पर मतगणना अंतिम चरण में है। इस बीच जनपद की बुढाना, मीरापुर, चरथावल तथा पुरकाजी सीट पर सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशियों की जती की सूचना मिल रही है, जबकि शहर सीट पर भाजपा प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल तथा खतौली सीट पर भाजपा विधायक विक्रम सैनी की जीत की सूचनाएं हैं, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है।