मुजफ्फरनगर। क्रिसमस के मौके पर शहर के सभी चर्च भव्य रूप से सजाए गए। विशेष प्रार्थना का आयोजन हुआ।

क्रिसमस के मौके पर सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई। इस अवसर पर चर्च में बच्चों ने विशेष गीत प्रस्तुत किए। चर्च फादर सुनीन सैमुएल ने विशेष प्रार्थना की। प्रभु यीशू मसीह के जन्म के बारे में बताया। सभी लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर मैथ्यू अनमोल, अनिकेत, आकृति, आयान, साहिल, आदित्य, एंजल आदि मौजूद रहे। झांसी की रानी स्थित चर्च और सिविल लाईन थाने के सामने स्थित चर्च को इस अवसर पर भव्य रूप से सजाया गया। दोनो चर्च में प्रार्थना सभा हुई। प्रभु यीशु से संसार में शांति के लिए प्रार्थना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु चर्च पहुंचे। झांसी की रानी स्थित चर्च में लंबी कतार लगी रही।