मुजफ्फरनगर। शहर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के गढ़ नुमाइश कैंप में सपा नेता सुमित खेड़ा के नेतृत्व में सपा का सदस्यता अभियान चलाया गया है, जिसमें बडी संख्या में लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अशोक नागपाल, दुर्गेश यादव, विनोद तांगरी, रिंका तांगरी आदि सदस्यता अभियान में साथ रहे।

बताते चलें कि पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक सदस्यता अभियान के प्रभारी हैं और निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी सदस्यता अभियान को देख रहे हैं। इसी कड़ी में आज भाजपा के गढ़ नुमाइश कैंप में सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें घर घर जाकर दुकान दुकान जा कर सपा के दर्जनों सदस्य बनाए गए । सपा नेता सुमित खेड़ा ने बताया की नुमाइश कैंप में 3 दिन तक सदस्यता अभियान चलेगा और उम्मीद है कि सैकड़ों लोग सपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।