मुजफ्फरनगर। आगामी क्रिसमस त्यौहार एवं नववर्ष-2023 के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र कोतवाली नगर में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
आगामी क्रिसमस त्यौहार तथा नव वर्ष-2023 को सकुशल सम्पन्न कराने, जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के शिव चौक, हनुमान चौक, शामली स्टैण्ड, खालापार आदि भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गस्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
एसएसपी ने पैदल गस्त के दौरान व्यापारियों/दुकानदारों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी एवं सभी को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरें लगवाने हेतु निर्देशित किया गया तथा शान्ति व्यवस्था हेतु लगायी गयी ड्यूटियों को चेक करते हुए ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही जिन स्थानो पर महिलाओं की संख्या अधिक होती है वहाँ पर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार पैट्रोलिंग हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा त्यौहारों के समय बाजारों में अधिक भीड़भाड़ रहने की सम्भावना को देखते हुए शहर में जाम लगने वाले स्थानों का भ्रमण किया तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपदवासियों से अपील की गयी कि आपसी भाईचारा बनाए रखें तथा एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। अराजकता फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस तो दें तथा जनपद में शान्ति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय, सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।