मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव जटनंगला में बारात से लौटे दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर मारपीट हो गयी। दोनों पक्षों ने शराब का सेवन किया हुआ है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया, जिससे गांव मंे अफरा तफरी मच गयी। पुलिस ने मारपीट में घायल एक ुयुवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

गांव जटनगला से एक बारात गांव सैदपुर गयी थी। बारात में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गयी। बारात में लोगों ने बीच बचाव करा दिया। शाम के समय के दोनों पक्षों में कुछ लोगों ने शराब का सेवन कर दिया और एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। बात बिगडने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने पर पथराव हो गया। एक युवक ने राजन निवासी जटनंगला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही रोहाना चौकी से पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को शांत किया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।