नगर पालिका के सीमा विस्तार को लेकर वार्डों के परिसीमन का कार्य पूरा हो गया है। अब नगर पालिका प्रशासन ने वार्डों का आरक्षण निर्धारित करने के लिए रैपिड सर्वे शुरू करा दिया है। रैपिड सर्वे की कमान नगर मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। रैपिड सर्वे के लिए नगर पालिका ने करीब 60 सुपरवाइजर और 300 कर्मचारियों की डयूटी लगायी है। नगर पालिका को 30 अक्टूबर तक रैपिड सर्वे पूरा करना है।

नगर पालिका ने वार्ड परिसीमन का कार्य पूरा कर लिया है। इस बार दस नए वार्ड बनाए गए है। अब नगर पालिका में कुछ 60 वार्ड हो गए है। अब नगर पालिका ने रैपिड सर्वे कराने की तैयारियां पूर्ण कर ली है। रैपिड सर्वे कराने के लिए विभिन्न विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है। रैपिड सर्वे प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट को बनाया गया है। नगर पालिका के द्वारा बनाए गए वार्डों में पिछडी जातियों को लेकर रैपिड सर्वे कराया जा रहा है। नगर पालिका ईओ हेमराज सिंह ने बताया कि रैपिड सर्वे कराने के लिए विभिन्न विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है। उन्होंने बताया कि सर्वे करने के लिए 60 सुपरवाइजर और 300 कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है। नगर पालिका को रैपिड सर्वे 30 अक्टूबर तक पूरा कर वार्डों का आरक्षण निर्धारित करना है। वहीं शासन को इसकी रिपोर्ट भेजनी है।