मुज़फ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रोहाना रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सहायक अध्यापक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

मोहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी अरविंद कुमार सहारनपुर जनपद के कासमपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। बुधवार को सहायक अध्यापक अपने पैतृक गांव में गए थे। रात्रि में वापस लौटते समय रोहाना रोड पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।