मुजफ्फरनगर। सुबह के समय छाया घना कोहरा दोपहर तक बना रहा। ठंड़ और शीतलहर के चलते जनजीवन पूरी तहर प्रभावित रहा। शाम को सूरज चमका, लेकिन राहत न दे सका। न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
सर्दी और मौसम की मार से आम जनता को राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की स्थिति यह रही कि दोपहर तक आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। कोहरा इतना अधिक था कि अपने सामने के वाहन भी दिखाई नहीं दे रहे थे। आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी इससे प्रभावित हुई है। शाम के समय कुछ देर के लिए सूरज चमका। जिले में बीते एक पखवाड़े से लगातार मौसम खराब है। जिले में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा।