मुजफ्फरनगर.खतौली के अंतवाड़ा गांव में सरकारी भूमि में बने पुल को ध्वस्त करने गई राजस्व विभाग टीम विरोध के बाद बैरंग लौट गई। पुल तोड़ने का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। वहीं, इस पुल को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बना हुआ है। मामले की जानकारी क्षेत्रीय विधायक विक्रम सैनी, एसडीएम को भी दी गई है।

एक पक्ष के लोगों ने विधायक पर भी सवाल उठाए हैं। अंतवाड़ा की निवासी करेशना पत्नी स्व. संहसरपाल का आरोप है कि उसकी कृषि भूमि खसरा संख्या-286 में है। उसके खेतों तक आने वाली सिंचाई की नाली को गांव के कुछ लोगों ने तोड़कर अपने हिस्से में मिला लिया है। आरोप है कि नाली तोड़ने, सिंचाई रोकने का विरोध करने पर उक्त लोगों ने मारपीट करने का प्रयास किया। पीड़िता ने एसडीएम शिकायत देकर बताया था

कि आरोपितों ने नाली के ऊपर पुल का निर्माण कर रखा है। प्रशासन ने इसकी जांच कराई तो यह तथ्य सही पाया गया है। शनिवार को कानूनगो बबलू कुमार राजस्व टीम के साथ पुल ध्वस्त करने गए थे, लेकिन यहां महिलाओं की भीड़ एकत्र हो गई। विरोध होने पर राजस्व की टीम जेसीबी मशीन को लेकर बैरंग लौट गई। इनका कहना है… अंतवाड़ा गांव में किसानों ने सुविधा के लिए पुल बनाया है। कुछ लोग उन्हें अपने खेतों से आने-जाने नहीं दे रहे थे। ऐसे में पुल बनाकर वह अपने खेतों, फसलों की देखभाल करते हैं। यह सभी किसानों के हित में बना है। मुझ पर लगाए जा रहे आरोप निराधार है।