मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कोहरे की चादर बिछी हुई है। जिससे विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच गई है।
गुरुवार रात 9 बजे से कोहरे ने दस्तक दी। जिससे लोगों को घर लौटने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा के लिए वाहन चालकों को फॉग लाइट्स और इंडिकेटर का सहारा लेना पड़ रहा है।
शुक्रवार सुबह जिले का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो गुरुवार की रात से 1 डिग्री कम है। हालांकि गुरुवार के 5 डिग्री की तुलना में यह 2 डिग्री अधिक है। फिर भी कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण लोग कंपकंपी महसूस कर रहे हैं।
सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहनों की गति को काफी कम कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।