मुजफ्फरनगर। जनपद में शासन ने चरथावल ब्लॉक के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर रणवीर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड के बाद उन्होंने लखनऊ मुख्यालय में संबद्ध किया है। सहारनपुर में तैनाती के दौरान हुई विधायक के मंत्री बृजेश सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

सीडीओ आलोक कुमार यादव ने चरथावल बीडीओ के निलंबन की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि सहारनपुर में रणवीर सिंह देवबंद ब्लॉक में एडीओ आईएसबी के पद पर तैनात थे। प्रोन्नति के बाद रणवीर सिंह देवबंद से स्थानांतरित होकर मुजफ्फरनगर आ गए थे।

बताया जा रहा है कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान उनकी कार्यप्रणाली से उस समय विधायक (अब मंत्री) बृजेश सिंह नाराज थे और उनकी शिकायत लखनऊ में उच्चाधिकारियों से की थी।