मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मंथन किया गया। पड़ोसी राज्यों के मुकाबले महंगी बिजली, जीएसटी की दरों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। व्यापारी एकजुट रहें।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर की ओर से प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, राजेंद्र गुप्ता, महामंत्री दिलीप सेठ, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कंसल, जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी, नगर अध्यक्ष अजय सिंघल, प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश बंसल, नगर महामंत्री प्रवीण खेड़ा, जिला कोषाध्यक्ष संजय मित्तल, जिला मुख्य प्रवक्ता विजय वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक कंसल ने कहा कि जीएसटी की प्रणाली त्रुटिपूर्ण है। यदि विक्रेता राजस्व का भुगतान नहीं करता है तो विभाग उत्पीड़न करता है। खाने-पीने की वस्तुओं पर जीएसटी लगाने से महंगाई बढ़ेगी। महंगी बिजली के कारण व्यापारी पलायन करने को मजबूर है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव कदम उठाने का प्रयास किया जाएगा।
यह रखे गए मुद्दे
– सरकारी बैंकों को आवश्यक सेवा घोषित की जाए और बैंक की छुट्टियों को कम किया जाए
– मंडी समिति की दुकानों का चुनाव के दौरान अधिग्रहण नहीं किया जाना चाहिए
– गुड़ आम आदमी का खाना है, इस वजह से गुड़ को जीएसटी से बाहर रखा जाए
– सोने पर जीएसटी लगाए जाने से तस्करी को बढ़ावा ही मिला है
इस मौके पर विकास अग्रवाल, विजय वर्मा, अनिल तायल, शलभ गर्ग, सरदार सुलेखन सिंह, अलका शर्मा, रोशनी पांचाल, सुनीता मालिक, नितिका चौधरी, अजय गुप्ता, अमित मित्तल, मनोज गुप्ता, दीपक गोयल, शोभित सिंघल,शोभित गुप्ता, कशिश गोयल, शुभम तायल, हिमांशु कौशिक, पंकज शर्मा, राम पल सेन, नीरज गौतम, रूपम शुक्ला, संजीव गोयल का सहयोग रहा। कार्य समिति की बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लगभग 400 व्यापारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष मुद्दे रखे।