बुलंदशहर। मुजफ्फरनगर निवासी हेड कांस्टेबल की सडक हादसे में दुखद मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम रविंद्र पुत्र महक सिंह है। वह ग्राम ढाँसरी थाना ककरौली मुजफ्फरनगर निवासी था। बताया गया है कि रविन्द्र डिबाई थाना क्षेत्र में तैनात था।
हाल में उसका ट्रान्सफर जीआरपी में हुआ था देर रात वो लाइन लौट रहा था। उसी समय सडक हादसे में एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार परिजनों को मामले की सूचना दी तो वहां कोहराम मच गया। परिजन बुलंदशहर रवाना हो गए।