मुजफ्फरनगर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में 10 साल के बालक सहित दो बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर आज दोपहर बाद ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

उधर, छपार क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी 17 वर्षीय देव उर्फ प्रणव पुत्र स्व. प्रदीप गुर्जर सोमवार शाम को किसी कार्य से तेजलहेडा गया था। वहां से वापस लौटते समय जैसे ही वह बाइक पर बरला के पास रोडी प्लांट के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया।

वाहन चालाक वाहन सहित फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे स्वजन में कोहराम मच गया। मृतक अपने पिता की इकलौती संतान था। जिससे घर का चिराग भी बुझ गया।

पिता की कई वर्ष पूर्व दुर्घटना में मौत हो गई थी। देव की मौत से घर का इकलौता चिराग भी बुझ गया। वह अपने पीछे मां पूनम को छोड गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह बसेडा स्थित हैरिटेज पब्लिक स्कूल का छात्र था