मुजफ्फरनगर। बाइक की टक्कर से दो कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे अफरा तफरी मच गई। हरियाणा के बहादुरगढ निवासी 40 वर्षीय सुरेन्द्र व नारनौल हरियाणा निवासी सोनू कांवड लेकर जा रहे थे। पुरकाजी राधा स्वामी सतसंग भवन के पास राजमार्ग पर सुबह 11 बजे के लगभग पीछे से बाइक सवार ने कावंडियों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार आकाश निवासी मलकपुरा थाना पुरकाजी को भी चोट आई। इस दौरान कावंडियों के हंगामे की आशंका पैदा हो गई। घायल कावंडियों को तत्काल पुरकाजी अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल भी घायल कावंडियों का हाल जानने पुरकाजी अस्पताल पहुंचे।