मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पर्यटन और जहाजरानी राज्यमंत्री श्रीपद नाईक, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल और जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया का समाजसेवी सुभाष चौधरी के शहर स्थित आवास पर अभिनंदन किया गया। श्रीपद नाईक उत्तरी गोवा से पांचवीं बार सांसद हैं। उद्योगपति भीमसेन कंसल, सिविल बार के सचिव बिजेंद्र मलिक, धर्मेंद्र बालियान एडवोकेट, पुष्पेंद्र लाटियान, अंकित बालियान शामिल रहे। सुभाष चौधरी ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि देशी और विदेशी सैलानियों की जानकारी के लिए उत्तरप्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थल, अभ्यरण्यों आदि की जानकारी विस्तार से सरकार के वेबसाइट में संकलित की जानी चाहिए। पीजेंट वेलफ़ेयर एसोशिएसन के चेयरमैन अशोक बालियान ने शुक्रताल व गंगा बैराज पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योजना की मांग रखी।

केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री श्रीपद यसो नाईक ने कहा कि भाजपा देश को उन्नति की राह पर लेकर जा रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं। पुरकाजी विधानसभा के गांव रई और भोपा क्षेत्र के कसमपुरा के स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअथिति ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों का कल्याण हुआ है।

क्षेत्रिय मंत्री मोहित बेनीवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल शीर्ष पर है। 2024 में भाजपा की पुन: सरकार बनेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास, रोजगार प्रत्येक क्षेत्र में जनता की सेवा के लिए कार्य किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने मीरापुर के संभलहेड़ा पहुंचकर पंचमुखी महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर पौधरोपण किया।

इस दौरान राहुल वर्मा, नवीन सैनी, अरुण शर्मा, नरेंद्र गर्ग मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया, लोकसभा क्षेत्र संयोजक सुमन त्यागी, विपुल त्यागी, लोकसभा प्रभारी अरुण वशिष्ठ, सुखविंदर सोम, अमित चौधरी, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, एमएलसी वंदना वर्मा, सतनाम बंजारा, अमित चौधरी, रामकुमार शर्मा, जोगेंद्र वर्मा मौजूद रहे। उधर, कासमपुरा पहुंचकर गंगा सेवा समिति शुकतीर्थ के उपाध्यक्ष अरुण गर्ग, महामंत्री डॉ. महकार सिंह ने तीर्थ को केंद्रीय पर्यटन स्थल में जोड़ने की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी, युवा विंग के जिलाध्यक्ष अक्षय त्यागी ने केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री को ज्ञापन देकर शुकतीर्थ को पर्यटन के रूप में विकसित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह पौराणिक स्थल है, लेकिन सरकार यहां पर पर्यटन के लिए कार्य नहीं कर रही है।