मुजफ्फरनगर। प्रदेश में संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा आवाहन किया गया था की 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी किसान अपने-अपने क्षेत्र में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालेंगे। मुजफ्फरनगर में सैकड़ो की संख्या में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में सदर ब्लॉक से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर पहुंचे। किसानों ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के माध्यम से अपने विभिन्न मांगे रखी।
किसानों का कहना है सरकार के द्वारा एमएसपी लागू करने की बात कही गई थी। जो यूपी सरकार ने गन्ने पर 20 रूपए बढ़ाएं किसान उससे भी खुश नहीं है। ऐसी विभिन्न मांगों को लेकर ट्रैक्टर तरंग यात्रा जनपद मुजफ्फरनगर में निकाली गई है।