मुजफ्फरनगर के मोरना चीनी मिल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। गंभीर घायल होने पर बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मोबाईल फोन और आधार कार्ड के माध्यम से बाइक सवार की शिनाख्त की गई। अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए भोपा-्शुक्रताल मार्ग पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के पुलिस के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।
अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को भोपा-शुक्रताल मार्ग पर जाम लगाते ग्रामीणा।
अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को भोपा-शुक्रताल मार्ग पर जाम लगाते ग्रामीणा।
एटीएम से रुपये निकालने गया था रविन्द्र
थाना क्षेत्र भोपा के गांव रहकड़ा निवासी 25 वर्षीय रविन्द्र पुत्र कंवरपाल एटीएम से रुपये निकालने के लिए गांव से बाइक पर सवार होकर मोरना गया था। पुलिस के अनुसार मोरना चीनी मिल के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। अज्ञात वाहन के नीचे कुचले जाने से रविन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कर उसके स्वजन को गांव रहकड़ा सूचना दी गई। जिसके बाद स्वजन ने गांव वासियों के साथ भोपा-शुक्रताल मार्ग पर पहुंचकर आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जाम लगा दिया। करीब एक घंटा तक रोड जाम रहा। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक थाना भोपा के आश्वासन पर जाम खोला गया। पुलिस ने मृतक के स्वजन को आश्वस्त किया कि वह आरोपी अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगे।
गांव रहकड़ा निवासी रविन्द्र 4 भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। रविन्द्र हरिद्वार जनपद के बहादराबाद स्थित निजी कंपनी में नौकरी करता था। स्वजन के अनुसार दिसंबर में रविन्द्र की शादी तय थी। वह अपने भाई बहनों में सबसे बड़ा था। रविन्द्र की दुर्घटना में मौत से परिवार में मातम छा गया।
रविन्द्र बाइक पर चलते समय हेलमेट लगाया करता था। स्वजन के अनुसार मामूली काम की बात कर बुधवार को रविन्द्र बाइक लेकर मोरना चला गया था। जाते समय उसने हेलमेट नहीं लगाया था। पुलिस के अनुसार अज्ञात वाहन की टक्कर में रविन्द्र का सिर टायर के नीचे आ गया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों का मानना है कि यदि रविन्द्र दुर्घटना के समय हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।