शहर में यूपी पुलिस की आरक्षी नागरिक पुलिस पदों के लिए होने वाली परीक्षा शनिवार और रविवार को होगी। आज पहले दिन की पहली पाली की परीक्षा शहर में बने 24 केंद्रों पर सुबह 10 बजे शुरू होगी, जो 12 बजे तक चलेगी। इस पाली में 12,600 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इसके बाद दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे शुरू होगी, जो पांच बजे तक चलेगी। इसकी प्रकार रविवार को भी इतनी ही संख्या में परीक्षार्थी दो पालियों में भाग लेंगे। शुक्रवार तक पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग तैयारियों में जुटा गया। केंद्रों पर सीटिंग व्यवस्था को परखा गया। पुलिस भर्ती परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए खुफिया विभाग के साथ पुलिस भी निगरानी रखेगा। इसके चलते सभी केंद्रों पर 32 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सभी 24 परीक्षा केंद्रों को आठ सेक्टरों पर बांटकर सैक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर एक दिन पहले शुक्रवार को पर्यावेक्षक शहर में पहुंचे। उन्होंने एसएसपी अभिषेक सिंह के साथ जिला कोषागार में प्रश्नपत्रों व कापियों को रखने के लिए बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इसके अलावा केंद्रों पर सीटिंग व्यवस्था देगी। प्रश्नपत्रों से भरा वाहन भी एक दिन पहले पहुंचा, जिन्हें सुरक्षा के साथ जमा कराया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी एसपी यातायात कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।