मुजफ्फरनगर। शहर के मौहल्ला कृष्णापुरी में एक महिला की मौत के बाद हंगामे की स्थिति बन गई। शमशान घाट में महिला के मायके व ससुराल पक्ष के लोगां के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इस मामले में महिला के पति के खिलाफ मुकदमा कायम कराया गया हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दक्षिणी सिविल लाइन निवासी मेघा की शादी 18 जनवरी 2017 में शादी लव कुमार वर्मा के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। लव कुमार अपने परिवार के साथ कृष्णापुरी में रहता है। बताया गया कि सोमवार को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई।

सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता के बाद शव पति के सुपुर्द कर दिया। आरोप है कि रीति रिवाज के अनुसार शव दोपहर के समय घर न ले जाकर सीधे श्मशान घाट पर ले जाया गया। इस पर नाराजगी जताते हुए वहां पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। श्मशान घाट पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।

सूचना पर सीओ सिटी राम आशीष यादव शहर कोतवाली पुलिस के साथ वहां पहुंचे। पुलिस ने मामला संभाला। सीओ सिटी ने बताया कि शव को मायका पक्ष के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। शव को मुखाग्नि मृतका के बेटे ने दी है।

मायके पक्ष ने पति लव कुमार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हंगामा व मारपीट के मामले में दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है। तहरीर भी दी है। पुलिस जांच कर रही है।