देहरादून। यूपी के रहने वाले एक प्रेमी ने हैवानियत की सारीं हदें पार कर दीं। प्रेमिका से मन भरने के बाद आरोपी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेटी को भी नहीं छोड़ा। आरोप है कि घर में घुसकर प्रेमिका के बाद आरोपी ने उसकी बेटी का भी रेप किया। यही नहीं, आरोपी महीनों तक अपनी प्रेमिका की बेटी के साथ दरिंदगी करता रहा।

अपनी मां के प्रेमी से तंग आकर जब पीड़ित लड़की दूसरे शहर चली गई तब भी आरोपी ने उसको अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोप है कि मां के प्रेमी ने रेप के बाद पीड़ित लड़की को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। रोज-रोज की हैवानियत से तंग आकर पीड़ित लड़की ने अपना सारा दर्द अपनी मौसी को बयां किया।

पूरे मामले को जान पीड़ित की मौसी भी दंग रह गई और उसने पुलिस में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की बेटी से रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इधर, पीड़िता की मौसी ने पटेलनगर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है।

इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी के अनुसार, सहारनपुर की एक महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी रिश्ते की बहन दून के शिमला बाईपास क्षेत्र में तीन बेटियों संग रहती है। उसकी सबसे बड़ी बेटी 18 साल की है। आरोप है कि उसकी बहन के जावेद पुत्र इदरीश निवासी पाली गागलहेड़ी सहारनपुर संग रिश्ते हैं और वह उसकी बहन के घर पर रहता है। आरोप है कि उसने सितंबर 2022 में महिला की सबसे बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

किसी को बताने पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी भी दी। उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे तंग आकर पीड़िता सहारनपुर स्थित रिश्ते की मौसी के घर आ गई। लेकिन, जावेद वहां भी पहुंच गया। उसने बीते नौ फरवरी को दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने बीते आठ मार्च को अपनी मौसी को आपबीती बताई।