मुजफ्फरनगर। वेस्ट यूपी के चर्चित अपराधी रहे कुख्यात विक्की त्यागी के पिता राजवीर त्यागी की 50 लाख की संपत्ति को पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है। चरथावल थाना क्षेत्र के पावटी खुर्द गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बोर्ड लगा दिया है।
राजवीर त्यागी पिछले दिनों अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ मुनादी कराने को लेकर चर्चा में आया था। इस मामले में उसे पुलिस ने जेल भेज दिया था। जमानत के बाद वह इन दिनों जेल से बाहर है। राजवीर त्यागी की पुत्रवधू मीनू त्यागी अंबेडकर नगर जेल में बंद है। राजवीर त्यागी पर 12 मुकदमे दर्ज हैं।
अभियुक्त राजवीर त्यागी व उसकी पुत्रवधु मीनू त्यागी द्वारा अवैध तरिके से अर्जित की गई चल-अचल संपत्ति की कीमत 50 लाख रुपये बताई गई है। इस संपत्ति पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है।