मुजफ्फरनगर। खतौली क्षेत्र के खानपुर गांव में गन्ना क्रय केंद्र पर तौल बंद होने से नाराज किसानों ने गन्ना केंद्र केंद्र पर धरना दिया। किसानों का आरोप है कि खतौली विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आते ही हार के कारण राजनीतिक दबाव के चलते तौल बंद करा केंद्र को उखवाड़या जा रहा है। धरने पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के पुत्र चौधरी चरण सिंह भी पहुंचे। उन्होंने भी गन्ना तौल शुरू करने की मांग की है।
खतौली थाना क्षेत्र के गांव खानपुर में खतौली मिल का कुछ दिन पूर्व क्रेय केन्द्र लगाया था। खानपुर गांव के किसानों का आरोप है खतौली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार की वजय से कांटा उखाडवा रही है। इस पर गन्ने का तौल भी बंद करा दिया गया। किसानो का कहना है कि अगर गन्ना के सेंटर उखाड़ा जाता है तो किसान गन्ना कहां तौलेगा। खानपुर गांव के लोगों ने जयंत चौधरी को पत्र लिखा। रालोद नेता राजन जावला ने डीएम मुजफ्फरनगर को ट्वीट कर जानकारी दी है। उधर इस मामले को लेकर सैकड़ों किसानों ने गन्ना तौल केंद्र पर धरना दिया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के पुत्र चरण सिंह टिकैत भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि गन्ना क्रय केंद्र बंद नहीं होने दिया जायेगा। इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी राजेश धर द्विवेदी का कहना है कि गांव में तोल केंद्र गलत लगा था इसलिए उसे बंद कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त गांव का गन्ना गेट पर जाता है।