नई दिल्ली। इस वक्त पूरी दुनिया की नजरें इजराईल और फिलीस्तीन के बीच जंग पर लगी है। लम्बे समय तक यह जंग जारी रही तो कईं चीजों के दाम तेजी से बढ सकते हैं।
इजराइल और फिलिस्तीन के बीच जारी जंग का असर भारत में पड़ सकता है। कई चीजों के दाम तेजी से बढ़ सकते हैं। दरअसल, इस जंग में ईरान और लेबलान जैसे देशों के शामिल होने की आशंका से भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इजराइल और हमास वॉर से ग्लोबल क्रूड ऑयल की सप्लाई से हमारे घरों का बजट बिगड़ सकता है। इससे जुड़े कई प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ सकते हैं। पिछले हफ्ते ही जब लड़ाई शुरू हुई थी, तब कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई थी और इसके दाम भी बढ़ गए थे।
एक्सपर्ट्स आशंका जता रहे हैं कि इजराइल और फिलिस्तीन की जंग में ईरान भी शामिल हो सकता है, जो कि कच्चे तेल का प्रमुख उत्पादक है। अगर ऐसा हुआ तो आने वाले समय में कच्चे तेल के दाम बढ़ जाएंगे। ऐसे में कच्चे तेल पर निर्भर सभी प्रोडक्ट्स के रेट हाई हो सकते हैं।
अर्थशास्त्रियों के मुताबिक, अगर यह युद्ध कुछ दिन और खिंचता है तो जीवाश्म ईंधन पर जितनी भी चीजें निर्भर करती हैं, उनकी कीमतें तेजी से बढ़ेंगी। कहा यह भी जा रहा है कि इस जंग का असर कुछ इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भी पड़ सकता है। इसमें स्मार्ट टीवी और वॉशिंग मशीन समेत कई प्रोडक्ट्स शामिल हैं।
आशंका यह भी जातई जा रही है कि इस युद्ध का असर रोजमर्रा की चीजों पर भी पड़ सकता है। इजराइल-हमास वॉर से प्रोडक्ट्स भी प्रभावित हो सकते हैं। इनमें आने वाली खाने-पीने की चीजों से लेकर बाकी प्रोडक्ट्स के दाम तेजी से बढ़ सकते हैं। बता दें कि देश में एफएमसीजी सेक्टर की कंपनियां पहले से ही कम डिमांड से जूझ रही हैं।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, भारत के मार्केट में त्योहारी सीजन तक के लिए काफी स्टॉक भरा हुआ है। यही कारण है कि इन चीजो के दाम नहीं बढ़ेंगे। हालांकि, त्योहारों के बाद इनकी कीमतों में उछाल आ सकता है। कच्चे माल की सप्लाई प्रभावित हुई तो प्लास्टिक और दूसरी चीजों पर भी महंगाई का असर पड़ सकता है।