नई दिल्ली। आपने यह तो देखा होगा कि अक्सर कुछ लोगों को ज़्यादी ही मच्छर काटते हैं। साथ ही यह भी सुना होगा कि जिनका खून मीठा होता है, उनको मच्छर ज़्यादा काटते हैं। हालांकि, यह सिर्फ एक मिथक है। हालांकि, वैज्ञानिक इस बात से सहमत हैं, कि ब्लड के टाइप के साथ और भी कई वजहें हैं जिनकी वजह से मच्छर कुछ लोगों को ज़्यादा काटते हैं।
शोध के अनुसार, कुछ को ज़्यादा मच्छर काटने के पीछे ये वजह हैं:
1. शरीर की गंध
मच्छर कुछ ऐसे यौगिकों की ओर आकर्षित होते हैं, जो पसीने में मौजूद होते हैं। इससे ऐसी गंध आती है जिससे मच्छर आपके पास खिंचे चले आते हैं। इन यौगिकों में लैक्टिक एसिड और अमोनिया शामिल हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से लोगों के शरीर से अलग-अलग तरह की गंध आती है, जिनमें जीन और त्वचा पर मौजूद कुछ बैक्टीरिया भी शामिल हैं।
2. कुछ तरह के रंग
शोध से पता चलता है कि मच्छर आमतौर पर काले रंग की तरफ ज़्यादा आकर्षित होते हैं। इसलिए अगर आपने काला या किसी तरह के गहरे रंग के कपड़े पहने हैं, तो आपको मच्छर ज़्यादा काटेंगे।
3. प्रेग्नेंसी के दौरान
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को दूसरों की तुलना मच्छर ज़्यादा काटते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनके शरीर का तापमान ज़्यादा होता है और वे ज़्यादा कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकालती हैं।
4. गर्म तापमान भी है वजह
इंसान ऐसी गर्मी पैदा करता है जो मच्छरों को आकर्षित करती है। आमतौर पर ऐसा उन देशों में होता है जहां का मौसम गर्म और उमस भरा होता है।